सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा मे तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित कार ग्वालियर रोड स्थित एक वॉशिंग सेंटर में जा घुसी। जिससे दुकान के बाहर खड़ी दो कारे क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आसपास खड़े लोग बच गए। घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, MP O7 CC 4888 नंबर की स्विफ्ट कार जिसे पंकज शर्मा नाम का युवक चला रहा था। तेज रफ्तार से आई और अनियंत्रित होने के बाद वाशिंग सेंटर में जा घुसी। जहां खड़ी दो कार क्रमांक MP 07 AG 8842 और MP 07 ZM 3407 को टक्कर मार दी। घटना के वक्त दोनों कार के चालक बाहर खड़े थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं घटना इतनी भीषण थी कि जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें: लड़ाई के बीच जब महिला ने उठाया पल्लू… तो हाथों में चमकता दिखा कट्टा! दो गुटों के बवाल का खौफनाक VIDEO वायरल

इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है। हादसे में अनियंत्रित हुई कार का चालक पंकज शर्मा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक पंकज शराब के नशे में था और कार की रफ्तार भी तेज थी जो कि घटना का मुख्य कारण रही। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि डबरा का एक कार चालक नशे में था। उसने एक जगह पार्क किए गए दो तीन वाहनों को टक्कर मार दी। कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m