सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से एक हैरान कर देने वाला और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर आपसी लड़ाई-झगड़े या गैंगवार के दौरान पुरुषों या युवाओं के हाथों में अवैध हथियार लहराते देखे जाते हैं, लेकिन डबरा में जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया है। यहां दो गुटों के बीच चल रहे तीखे विवाद के बीच एक महिला सरेआम अपने हाथों में अवैध कट्टा लहराती नजर आई है।
ये भी पढ़ें: 2 साल पुराना वो लिफाफा और 30 हजार रुपये! जानिए कैसे एक ब्लैंक चेक बना बुजुर्ग के काल की वजह?
वार्ड नंबर 3 का बताया जा रहा वायरल वीडियो, महिला की हुई पहचान
यह पूरा सनसनीखेज मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 3 डबरा गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच जमकर बहस और विवाद चल रहा है, तभी भीड़ के बीच मौजूद एक महिला अपने हाथ में देशी कट्टा थामे हुए दबंगई दिखा रही है। विवाद के दौरान हाथ में हथियार लिए दिख रही इस महिला का नाम मनीषा बघेल बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सरकारी गाड़ी देखते ही पिछले दरवाजे से भागा BJP पार्षद का पति! दतिया के वार्ड 31 में पुलिस की रेड, 8 पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार
वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप, जांच में जुटी सिटी थाना पुलिस
सरेआम महिला के हाथ में अवैध कट्टा लहराने का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इलाके में सनसनी फैल गई और प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई। वीडियो संज्ञान में आते ही डबरा सिटी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और महिला व हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

