संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगामी यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर तीखा हमला बोला है। दामोदर यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 11 अक्टूबर को धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ निकलती है, तो 14 अक्टूबर से वे भी इसके जवाब में ‘बहुजन राष्ट्र यात्रा’ निकालेंगे।

यात्रा के समय और स्थान पर उठाए सवाल

धीरेंद्र शास्त्री पर अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाते हुए दामोदर यादव ने कहा, “अगर धीरेंद्र शास्त्री को यात्रा निकालनी ही है तो वे दिल्ली जाएं, बुंदेलखंड से ही यात्रा क्यों निकाल रहे हैं?” इस मामले को लेकर दामोदर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना

हमले को केवल धीरेंद्र शास्त्री तक सीमित न रखते हुए आजाद समाज पार्टी के नेता ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को ‘नागनाथ’ करार दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m