मुरादाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

मुरादाबाद को करोड़ों की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 365 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही, जीएसटी भुगतान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारी बंधुओं को सम्मानित किया तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

READ MORE: पीलीभीत को CM योगी की बड़ी सौगात: 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

आज मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि आज से 9 वर्ष पहले का मुरादाबाद उपद्रव, दंगों, अराजकता, अव्यवस्था के लिए जाना जाता था। विकास की कोई सोच नहीं थी लेकिन आज मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय है। आज का मुरादाबाद यहां के युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा के लिए जाना जा रहा है और आज का मुरादाबाद यहां के अन्नदाता किसानों के नवाचार के लिए अपनी पहचान बना रहा है, अब यहां की सड़कें चौड़ी हैं।