पीलीभीत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में 569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी बांटे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

READ MORE: ‘कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ…’, CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- केवल तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त रहे

विपक्ष पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश का विभाजन हुआ। यदि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व अडिग रहता, तो भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता और लाखों लोगों को अपनी पैतृक भूमि छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। विभाजन के बाद भारत आए शरणार्थियों की अपेक्षाओं का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली।

सीएम योगी ने एक्स पर किया

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल लिखा कि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।