शिखिल ब्यौहार, भोपाल। दतिया उपचुनाव के संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर अंदरूनी असंतोष और कार्यकर्ताओं की भड़ास खुलकर सामने आने लगी है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी की अंदरूनी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

“जब अधिकारी बोले हमारी पहुंच ऊपर तक है, तो परिणाम विपरीत आएंगे”

उमिता राहुल सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पार्टी नेतृत्व और प्रशासनिक रवैये पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- “जब कार्यकर्ताओं की जगह अधिकारी यह बोले कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब परिणाम विपरीत ही आएंगे।”

फसल बीमा में 944 करोड़ के कथित घोटाले का मामला हाईकोर्ट पहुंचाः CBI या SIT जांच की मांग

पार्टी के लिए विपरीत परिणाम का संकेत

भाजपा कार्यकर्ता उमिता राहुल सिंह का यह बयान दतिया उपचुनाव के नतीजों को लेकर संगठन के भीतर पनप रहे असंतोष को उजागर करता है। उन्होंने खुलकर सोशल मीडिया के जरिए संकेत दिया है कि अगर जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर अधिकारियों को तरजीह दी जाएगी, तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दतिया में उपचुनाव के बाद सामने आई इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों और पार्टी संगठन में हलचल तेज कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m