रवि रायकवार, दतिया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे, UBT) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर देश और जनता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कोई भी सांसद दल छोड़ने वाला नहीं है। बीजेपी रूमर की राजनीति कर रही है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे शनिवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर देश और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए आनंद दुबे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के टूटने की जो चर्चाएं चल रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में पार्टी के 9 सांसदों की बैठक आयोजित की जा रही है और कोई भी सांसद दल छोड़ने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें: Re-NEET Exam के पहले साइबर पुलिस सक्रिय: MP सीएम मोहन डॉ ने दिए कड़े निर्देश, जिला स्तर पर सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग
विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश
आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा के पास केंद्र में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद अन्य दलों के नेताओं और सांसदों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “रूमर की राजनीति” कर रही है और विपक्षी दलों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
आनंद दुबे बोले- बीजेपी को किस बात का डर ?
उन्होंने कहा, “अगर भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है तो फिर उसे किस बात का डर है? कोई भी सांसद टूटने वाला नहीं है, भाजपा चाहे जितनी रणनीति बना ले।” मां पीतांबरा देवी के दर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि वे यहां प्रार्थना करने आए हैं कि केंद्र सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह जनता की सेवा पर ध्यान केंद्रित करे तथा अनावश्यक राजनीतिक गतिविधियों से बचे।

