रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोर्ट के मालखाने में चोरों ने सेंध लगाई है। बताया जा रहा है कि चोर यहां मालखाने में जमा सामान ले उड़े। जरूरी दस्तावेज या सबूत गायब करने की भी आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला सेवढ़ा कोर्ट का है। जहां मालखाने में चोरों ने सेंध लगाई। बताया जा रहा है कि कोर्ट के मालखाने में जमा सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। आशंका है कि चोर यहां से जरूरी दस्तावेज या सबूत गायब कर ले गए है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: FIR में नामजद यौन शोषण के आरोपी के साथ जीतू पटवारी की तस्वीर पर बवाल! बीजेपी का सवाल- साथ है या संरक्षण?
घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल मालखाने में जमा सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। सेवढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मालखाने में सेंध के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।
एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि सेवढ़ा कोर्ट से घटना सामने आई है। न्यायालय में कोई सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, लेकिन पीछे में कैमरा लगा हुआ है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। मालखाने के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच कर रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


