शब्बीर अहमद, भोपाल। दतिया उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र भारती का परिवार उपचुनाव लड़ने से पीछे हट गया। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नाम फाइनल करने को लेकर दिल्ली पहुंचे हुए हैं। जहां वे आलाकमान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि आज नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इधर, राज्यसभा चुनाव हारने के बाद एमपी कांग्रेस ने प्लान बी भी तैयार किया हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजेंद्र भारती का परिवार दतिया उपचुनाव लड़ने से पीछे हट गया है। राजेंद्र भारती के परिवार के पीछे हटने के बाद अवधेश नायक और घनश्याम सिंह का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन्हीं दोनों नामों में से किसी एक पर अंतिम मुहर लग सकती है।

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव : 5 नामांकन फॉर्म जारी, लेकिन अब तक एक भी जमा नहीं; इस कांग्रेस नेता ने लिया पर्चा

दिल्ली में पीसीसी चीफ

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वे आलाकमान से मुलाकात करेंगे। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष, आलाकमान के साथ बैठक कर नाम फाइनल करेंगे। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता हैं।

कांग्रेस का प्लान बी तैयार

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अलर्ट मोड पर हैं। यही वजह है कि पार्टी ने दतिया उपचुनाव के लिए ‘प्लान बी’ तैयार किया है। कांग्रेस इस बार राज्यसभा की गलती नहीं दोहराएगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि दतिया के उपचुनाव में पार्टी प्लान बी का इस्तेमाल करेगी। यानी डमी फॉर्म भी भरवाएगी। आपको बता दें कि इंदौर में भी डमी फॉर्म न होने की वजह से लोकसभा का चुनाव हार गई थी। दतिया के उपचुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए कांग्रेस डमी कैंडिडेट भी उतारेगी।

अवधेश नायक ने खरीदा नामांकन फॉर्म

कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने नामांकन फॉर्म खरीदा हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अवधेश नायक प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m