रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक पांच फॉर्म कार्यालय से लिए गए हैं, लेकिन अब तक नामांकन फॉर्म भरकर किसी भी प्रत्याशी ने जमा नहीं किया है। नामिनेशन जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।

उपचुनाव निर्वाचन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय झा का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया लगातार चल रही है, लेकिन अब तक किसी भी प्रत्याशी ने फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कुल 5 फॉर्म प्रत्याशियों की ओर से लिए गए है, जिनमें से आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव और केशव यादव, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों में अवधेश नायक, निर्दलीय प्रत्याशियों में हरदास कुशवाहा, राम सिंह बघेल ने नामांकन फार्म लिए हैं।

ये भी पढ़ें: Datia by-election: अधिसूचना जारी-13 जुलाई तक नामांकन, BJP से नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय, कांग्रेस से रेस में ये 3 नाम

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया जारी है, 13 जुलाई अंतिम तारीख है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जितने भी फॉर्म लिए जा रहे है, उन्हें सूचना पटल पर चस्पा किया जा रहा है। आपको बता दे कि निर्वाचन विभाग ने उपचुनाव की तैयारी कर ली है।

वहीं दतिया पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर जाकर पूर्ण निरीक्षण किया जा रहा है। बारीकी से जांच कर कमियों को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र पहुंचकर एक दर्जन से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m