एक समय था जब बेटियों को बीते जमाने में अभिशाप माना जाता था. अब एक आज के समय का दौर है कि बेटियां मां-बाप तो छोड़िए जनाब, समाज और गाँव ही नहीं अपने जिले से लेकर राज्य तक का नाम रौशन कर रही है. इसी कड़ी में है बीड जिले के एक छोटे से गांव से निकली चार बहनें जो अपने समाज के लिए जिले में पूरी चर्चा का विषय बनी हुई है. अपनी मेहनत और लगन के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अभी किसी भी मिसाल से कम नहीं है. गन्ने के खेतों में मजदूरी कर परिवार चलाने वाले दंपति की चारों बहनें मुंबई पुलिस में नौकरी पाकर अपने मां-बाप लो गदगद कर दिया.

चारों बहनों की चर्चा जिले भर में हो रही है. गन्ना मजदूर माता-पिता की इन बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से वर्दी का सपना पूरा किया.

महाराष्ट्र के बीड जिले के एक छोटे से गांव से निकली चार बहनों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अपने समाज के लिए जिले में पूरी चर्चा का विषय बनी हुई है. गन्ने के खेतों में मजदूरी कर परिवार चलाने वाले दंपति की चारों बेटियों को मुंबई पुलिस में नौकरी मिल गई है. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई और उनके सपनों को कभी नहीं छोड़ा.

जिवाचीवाडी गांव निवासी हनुमंत चौरे और उनकी पत्नी दैवशाला चौरे पिछले 25 वर्षों से गन्ना कटाई का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. दंपति ने बेटियों को पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

बीड जिले के जिवाचीवाडी गांव निवासी हनुमंत चौरे और उनकी पत्नी दैवशाला चौरे पिछले 25 वर्षों से गन्ना कटाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई और उनके सपनों को कभी नहीं छोड़ा.

दंपति ने बेटियों को पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. पहले दो बेटियों का चयन मुंबई पुलिस में हुआ. इसके बाद हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में दो अन्य बहनों ने भी सफलता हासिल कर मिशाल पेश कर दी. पहले 2 बहने साल 2019 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुई थीं. वहीं दो अन्य बहनों का चयन इस साल मुंबई पुलिस भर्ती में हुआ.

हनुमंत चौरे और उनकी पत्नी दैवशाला चौरे का कहना है कि उन्होंने हमेशा बेटियों को आगे बढ़ने और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. वर्षों की मेहनत सफल होती नजर आ ही गयी आज. चार बहनों की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m