Dausa CMHO Viral Audio: राजस्थान के दौसा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर CMHO डॉ. सीताराम मीणा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस ऑडियो में साहब की लाचारी साफ झलक रही है, जहां वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर..

4 डॉक्टर स्वीकृत, पर अस्पताल में सन्नाटा
बता दें कि कुण्डल CHC में कुल 4 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज वहां एक भी नियमित डॉक्टर मौजूद नहीं है। सूत्रों ने बताया कि एक महिला डॉक्टर जनवरी से प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि बाकी तीन डॉक्टर पीजी (उच्च शिक्षा) के लिए जा चुके हैं। नतीजा यह है कि अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर विहीन हो चुका है और मरीज भगवान भरोसे हैं।
नर्सिंग ऑफिसर और हेल्पर के भरोसे इलाज
गौरतलब है कि डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी में अब नर्सिंग ऑफिसर ही दवाइयां लिख रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पता चला कि पिछले दो साल से यहां फार्मासिस्ट का पद भी खाली पड़ा है, जिसके कारण दवाइयों का वितरण हेल्पर के भरोसे चल रहा है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में एलएचवी और एएनएम के पद भी सालों से रिक्त हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
CMHO के आदेश भी बेअसर
वायरल ऑडियो में डॉ. सीताराम मीणा खासे नाराज सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि जयपुर और दौसा से डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन कोई ज्वाइन करने नहीं आया। उन्होंने बेबसी जताते हुए कहा कि उनके हाथ में सिर्फ आदेश देना है, अब कोई नहीं आए तो वे क्या करें? इस बयान ने विभाग के प्रशासनिक कंट्रोल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC ने दी मंजूरी
- ‘अब वक्त बदल गया है, टीचर क्लास में बच्चों को जलील नहीं कर सकते…,’ कक्षा में छात्रों को पनिशमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जोरदार बहस
- BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक लिए स्थगित…
- हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: कैथल से 3 करोड़ का 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, 6 गिरफ्तार
- मांझर कुंड अब नो-गो जोन, छापेमारी के बाद पर्यटकों के लिए बंद, जानें क्या है वजह
