Rajasthan News: दौसा में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ से जयपुर की ओर जा रही यूपी रोडवेज की बस आगरा बाईपास स्थित तिवारी हॉस्पिटल कट के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

नींद में थे यात्री, टक्कर होते ही मची अफरा-तफरी
हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उस वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस में अचानक हुए इस जोरदार धमाके और टक्कर से सवारियों के होश उड़ गए। देखते ही देखते बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में 22 लोग घायल, बच्चों को भी आई चोटें
ड्यूटी ऑफिसर अनिल कुमार के मुताबिक, इस हादसे में कुल 22 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 6 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। गनीमत रही कि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो अमेरिका भागे: पत्नी और दो बेटियों को भी साथ ले गए, सरकार ने पासपोर्ट रद्द किया
- Free Fire India: आज से डाउनलोड कर सकेंगे गेम, जानें Android और iPhone के लिए पूरी डिटेल
- बिहार MLC चुनाव: पहले दौर में ब्रजवासी ने विरोधियों को पछाड़ा, दूसरी वरीयता के वोटों से होगा जीत-हार का फैसला
- ओबामा के व्हाइट हाउस को ‘चीजकेक फैक्ट्री’ कहने पर ट्रंप का पलटवार, कहा- पूर्व राष्ट्रपति ‘नासमझ’ और ‘घटिया प्रेसिडेंट’
- छतों और जोहड़ पर उगाई धान की फसल! फर्जी पोर्टल पंजीकरण से 32 लाख के घोटाले का आरोप
