पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में गुरुवार सुबह 38 वर्षीय महिला गीता ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिछले साल ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे पुलिस को एक पीसीआर काल मिली थी की एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार यह मामला संभावित आत्महत्या का है. मौके से दुपट्टा बरामद किया गया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. महिला की शादी अक्टूबर 2025 में हुई थी.
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में पिछले साल शादीशुदा गीता ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति राकेश कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है, गले पर फंदे के निशान मिले हैं और एक दुपट्टा बरामद हुआ है।
पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने इसे संभावित आत्महत्या का मामला बताया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है, जो राकेश कुमार की पत्नी थीं. राकेश कुमार पूर्वी जिले में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस के अनुसार यह जानकारी राजीव कुमार ने एक बयान में दी है.
पुलिस को इस घटना की जानकारी एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली. यह कॉल सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर मंडावली पुलिस स्टेशन में प्राप्त हुई थी. घटनास्थल पर स्टेशन हाउस ऑफिसर, जांच अधिकारी, पुलिस कर्मी और क्राइम व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची.
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान क्राइम टीम को महिला के गले पर फंदे के निशान मिले हैं. मौके से एक दुपट्टा भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि यह दुपट्टा घटना में इस्तेमाल हुआ हो सकता है. बरामद सामग्री को अब फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल भेजा जाएगा, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए सच्चाई का पता लगाया जा सके.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है. जांच एजेंसियां अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
गीता के परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि गीता ने फंदा लगाकर जान दी है।
हालांकि अभी तक मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. वहीं परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया है कि महिला की शादी 1 अक्टूबर 2025 को हुई थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

