देशभर के कार्यरत और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में अपना घर खरीदने का सुनहरा अवसर सामने आया है। DDA ने ‘कर्मयोगी आवास योजना 2026’ लॉन्च की है, जिसके तहत सरकारी और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नरेला में रिहायशी फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा कर रहे कर्मचारियों को राजधानी दिल्ली में किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत नरेला क्षेत्र में बने फ्लैटों की बिक्री की जाएगी, जहां तेजी से बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी का विकास किया जा रहा है।
कहां बने हैं फ्लैट, कौन कर सकता है आवेदन
डीडीए की ‘कर्मयोगी आवास योजना 2026’ के तहत उपलब्ध कराए जा रहे सभी फ्लैट नरेला के पॉकेट-6, पॉकेट-9 और ए1-ए4 सेक्टर में स्थित हैं। राजधानी में किफायती आवास की बढ़ती मांग के बीच इस योजना को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। योजना के तहत 1 BHK फ्लैट्स पूरी तरह बिक चुके हैं, जबकि 2 BHK और 3 BHK श्रेणी के सीमित फ्लैट अभी भी उपलब्ध हैं। डीडीए ने इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह योजना विशेष रूप से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों (PSU), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB), सरकारी बैंकों, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए तैयार की गई है। कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
सरकारी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट्स की शुरुआती कीमत पर 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। यह योजना पॉकेट-6, पॉकेट-9 और ए1-ए4 सेक्टर में स्थित फ्लैट्स के लिए लागू है। योजना के तहत 1 BHK फ्लैट्स पहले ही बिक चुके हैं, जबकि 2 BHK और 3 BHK के सीमित फ्लैट अभी उपलब्ध हैं।
2 BHK फ्लैट: करीब 126 वर्ग मीटर आकार वाले इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 75.60 लाख रुपये रखी गई है।
3 BHK फ्लैट: करीब 164 वर्ग मीटर आकार वाले फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 106.45 लाख रुपये तय की गई है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं
‘कर्मयोगी आवास योजना 2026’ के तहत उपलब्ध कराए जा रहे इन फ्लैट्स में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
शानदार लोकेशन और हरियाली
ये फ्लैट विशाल शहरी वन के सामने स्थित हैं, जिससे यहां रहने वालों को स्वच्छ हवा और शांत वातावरण मिलेगा। नरेला तेजी से एजुकेशन हब के रूप में भी विकसित हो रहा है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र की अहमियत और बढ़ने की संभावना है।
बेहतर कनेक्टिविटी
फ्लैट्स की लोकेशन Urban Extension Road-II (UER-II) और GT Karnal Road के पास है। यहां से दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी करीब 40 मिनट बताई जा रही है। साथ ही भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने से आवागमन और आसान हो जाएगा।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
कॉलोनी की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है। इससे निवासियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिलने की उम्मीद है।
आधुनिक सुविधाएं
इन फ्लैट्स में विशाल बालकनी, पर्याप्त पार्किंग, कम्युनिटी सेंटर, क्लब हाउस और बड़े सार्वजनिक स्थान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय परिसर तैयार किया गया है।
रेडी-टू-मूव फ्लैट्स
डीडीए के मुताबिक ये सभी फ्लैट पूरी तरह से नए निर्मित हैं और ‘रेडी-टू-मूव-इन’ स्थिति में उपलब्ध हैं। इच्छुक खरीदार साइट विजिट कर सैंपल फ्लैट्स भी देख सकते हैं। खास बात यह है कि ये फ्लैट फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं, जिससे खरीदारों को स्वामित्व संबंधी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
इच्छुक खरीदार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट DDA Official Website , DDA E-Services Portal योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डीडीए के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर संपर्क किया जा सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

