अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन-चार दिनों से बंद एक मकान में से संदिग्ध हालत में शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बरामद शव गृह मालिक का था। पूरा मामला इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर का बताया जा रहा है।

कमरा खुलते ही उड़े पुलिस के होश

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिस मकान से शव बरामद हुआ है, वो बीते तीन-चार दिनों से बंद पड़ा था। घर में पड़े-पड़े शव जब सड़ने लगा और उसमें से तेज गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए।

कमरे में अकेले रहता था मृतक

कमरे में गृह स्वामी 42 वर्षीय आशीष रंजन का शव पड़ा हुआ था और तेज गंध आ रही थी। मृतक की पहचान एक प्रसिद्ध चिकित्सक के बेटे के रूप में हुई है, जो किसी बड़े कंपनी में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम काम करता था। मृतका का पत्नी से तलाक हो चुका था और वह अकेले ही अपने मकान में रहते थे। उनका पारिवारिक जीवन ठीक नहीं था। ऐसे में वह पूरे मकान में अकेले रहते थे। ऑनलाइन फूड भोजन आदि मंगवा कर वह खाया करते थे।

परिजनों के तलाश में जुटी पुलिस

लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से कोई ऑनलाइन वाला पार्सल मैन भी उस मकान में नहीं आया तथा जब कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। फिलहाल मृतक के रिश्तेदारों की खोज की जा रही है, ताकि किसी परिजन को इसका शव सौंपा जाए। इस घटना ने मानवीय संवेदना को झकझोर दिया है। धन, संपत्ति, मकान सब कुछ रहते हुए 42 वर्षीय एक व्यक्ति एकांत रूप से मृत पाया गया। जिसकी इलाके में चर्चा है।

ये भी पढ़ें- खेत में भिंडी तोड़ने पर आठ लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी फरार