ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तेहारन और मस्कट के बीच एक नए रास्ते पर सहमति बन रही है. Strait of Hormuz को लेकर ओमान और ईरान के बीच अभी कोई अंतिम समझौता सम्पन्न नहीं हुई है. एक नए समुद्री मार्ग और प्रबंधन को लेकर ओमान और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अपने अंतिम चरण में है.
दोनों देशों के बीच एक ऐसे रास्ते पर सहमति बन रही है जो दोनों पक्षों को मंजूर होगा और मौजूदा रास्ते से अलग होगा. साथ-साथ ईरान के राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सके.
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में है. अराघची ने एक मीडिया पोस्ट के माध्यम से रविवार को बताया कि ईरान और ओमान के बीच बातचीत पूरा होने की राह पर है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ईरान-ओमान बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच किसी समझौते पर पहुंचना जलमार्ग के फिर से खुलने या बंद रहने से संबंधित नहीं है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान और ओमान जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में ‘ट्रैफ़िक सेपरेशन स्कीम’ के तहत एक ‘नया रास्ता’ तय करने पर काम कर रहे हैं, जो दोनों पक्षों के संप्रभु अधिकारों के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सके.
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्ष होर्मुज से गुजरने वाले एक नए समुद्री रास्ते पर समझौते के करीब हैं. यह मौजूदा रास्ते से अलग होगा. होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम समुद्री रास्ता है, जिससे दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा भेजा जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


