सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा की साईं विहार कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला को रौंदा दिया । इस हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

आपको बता दे साईं विहार कॉलोनी निवासी सादिक खान के मकान के दरवाजे पर उनकी  58 वर्षीय पत्नी रिहाना बानो बैठी थीं। इसी दौरान एमपी 07 सीए 3433 नंबर की एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

READ MORE: एमपी में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, हॉस्पिटल के गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप, विरोध पर बोला- क्या कर सकते हो…

टक्कर इतनी भीषण थी कि रिहाना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चला रहा युवक विकाश जाटव मौके से फरार हो गया, जबकि कार में बैठा एक युवक राहुल पांडे टक्कर के कारण आगे के शीशे से टकरा गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

READ MORE: काल के गाल में समाए पिता-पुत्र: दमोह में कुएं से मशीन निकालते समय हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि एक कार ने घर के बाहर बैठी महिला को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक युवक भी घायल हुआ है और कार चालक मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं इस पूरे घटना क्रम में बड़ी बात ये है कि टक्कर मारने वाली कार आल्टो है जिसका बीमा भी नहीं है साथ ही कार पुरानी होने के कारण रजिस्ट्रेशन भी निरस्त हो चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m