पाकिस्तान में मंगलवार रात एक बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता हो गया था. यह संयुक्त अरब अमीरात से कराची आ रहा था. इस विमान में 5 क्रू मेंबर्स सवार थे. नेविगेशन फेल होने के बाद कार्गो बोइंग 737 रडार से गायब हो गया था. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को K2 एयरवेज के कार्गो बोइंग 737 विमान का मलबा अरब सागर से बरामद होने की पुष्टि की.
विमान UAE के शारजाह से उड़ान भरकर कराची की ओर आ रहा था. इसमें 5 क्रू मेंबर्स सवार थे. काफी देर तक गायब होने के बाद आखिरकार विमान का मलबा अब मिल चुका है.
27 साल पुराना यह कार्गो विमान मंगलवार को शारजाह से कराची आने के दौरान अरब सागर के ऊपर रडार से गायब हो गया था. विमान का मलबा ओरमारा बंदरगाह से 53 नाटिकल मील दक्षिण में मिल गया है. विमान में सवार पांच सदस्यीय चालक दल की तलाश चल रही है.

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कराची की प्राइवेट एयरलाइन K2 एयरवेज द्वारा ऑपरेट किए जा रहे बोइंग 737 कार्गो एयरक्राफ्ट का मलबा बलूचिस्तान तट पर ओरमारा से 53 नॉटिकल मील दक्षिण में पाया गया.

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने आगे कहा कि अरब सागर में करीब 12 घंटे तक सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसके बाद विमान के मलबे का सफलतापूर्वक पता लगने के बाद उसकी पहचान भी कर ली गई है.
PAA ने बताया कि लापता क्रू मेंबर्स को ढूंढने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. कार्गो विमान में सवार सभी पांच क्रू मेंबर पाकिस्तानी नागरिक थे. क्रैश हुए इस कार्गो विमान मलबा उसी इलाके के पास मिला है, जहां मंगलवार रात विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

