मुंबई हवाई अड्डे पर मंगवार को एक बड़ा विमान हादसा होते होते बच गया. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आने से एक समय ऐसा लगा कि टक्कर हो ही जाएगा, पर ATC की सतर्कता और पायलट की सूझबूझ से भीषण टक्कर होने से बच गई. जिससे संभावित टक्कर रुक गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए. यह घटना रात लगभग 10 बजे हुई.

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एक ही रनवे पर आमने सामने आ गए थे.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार (7 जुलाई) की रात एक भयानक विमान हादसा होते-होते रह गया है. दो विमान बिल्कुल आमने-सामने इतने करीब आ गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया.  

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AIX 1547 सिलीगुड़ी से आई थी और लैंडिंग के बाद रनवे को खाली नहीं कर पाई थी कि तभी मुंबई से दिल्ली के लिए एअर इंडिया का विमान AI 816 उसी रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. एक ही रनवे पर दोनों विमान आमने-सामने आ जाने पर वहां हड़कंप मच गया.

हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समय पर दिए गए निर्देश के बाद ही एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टेकऑफ तुरंत रोक दिया गया. ATC की समय रहते दी गई चेतावनी और पायलटों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई. उसके बाद टेकऑफ करने जा रहे विमान को बे में ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, विमान की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर SOP के अनुसार जरूरी जांच की जाएगी. एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए है. एयर इंडिया ने कहा कि उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सबसे पहली प्राथमिकता है.