चीन के पश्चिमी प्रांत गांसू में मंगलवार की सुबह तड़के हुए एक भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 21 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई है. चीनी मीडिया के अनुसार, गांसु प्रांत के लोंगनान शहर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक हुए भूस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई. चीन की प्रशासन के अनुसार घाटी में स्थित एक सरकारी वानिकी फार्म में काम करने वाले 33 स्थानीय ग्रामीण मलबे में फंस गए.

गांसु प्रांत में सुबह-सुबह हुए एक भीषण भूस्खलन ने पूरे गांव को मलबे के ढेर में बदल दिया. चीन के कई इलाकों में ऐसी तबाही मचाई है कि हंसते-खेलते इलाके पल भर में मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गए हैं.

हादसा मंगलवार सुबह गांसु प्रांत के लोंगनान शहर के नान्हे टाउनशिप के रेनजांग गांव में हुआ, अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में 33 लोग आ गए थे. जिसमें 21 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, साथ ही गनीमत यह रही कि मलबे से निकाले गए लोगों में से 5 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रभावित लोगों में से ज़्यादातर आस-पास के गांवों के रहने वाले थे, जिन्हें घाटी में ही स्थित सरकारी फॉरेस्ट्री फ़ार्म में अस्थायी मज़दूर के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था.

बुधवार को राहत और बचाव कार्य पूरी तरह समाप्त होने के बाद इस भारी तबाही की पुष्टि की है. फिलहाल इस भूस्खलन के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह घटना गांसु प्रांत के लोंगनान शहर के नानहे इलाके और तानचांग काउंटी में मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उस समय घाटी जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m