पाली। राजस्थान के पाली जिले में स्थित जवाली गांव के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। देश की आजादी के बाद यह पहला मौका था जब गांव की सड़कों पर रोडवेज की सरकारी बस पहुंची। रानी उपखंड के इस गांव में पहली बार एसी बस के पहुंचने पर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था।

ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत
खुशी का आलम यह था कि पूरे गांव में ढोल-नगाड़े बजाए गए, मिठाइयां बांटी गईं और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बस की आरती उतारकर पूजा की। ग्रामीणों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर का फूलमालाओं से लादकर भव्य अभिनंदन किया।
आबादी हजारों में, लेकिन सालों का इंतज़ार
पाली जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित जवाली गांव की आबादी हजारों में होने के बावजूद यहां बस सेवा का अभाव था। ग्रामीणों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों या घंटों इंतजार पर निर्भर रहना पड़ता था।
ग्रामीणों का लम्बे समय से इंतज़ार
ग्रामीणों की लंबे समय से जारी मांग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद अब दो रोडवेज बसें शुरू की गई हैं। यह बस सेवा जोधपुर से पाली, खोड और जवाली होते हुए उदयपुर तक संचालित होगी। इस नई सुविधा से जवाली, खौड़ और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय और बड़े शहरों तक पहुँचने में बड़ी राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- जवाली गांव के ग्रामीणों का दशकों पुराना इंतजार खत्म,आजादी के 78 साल बाद पहली बार गांव पहुंची सरकारी बस, ढोल-नगाड़ों और आरती के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत
- कांग्रेस नेता के खिलाफ BJP महिला कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, थाने में की शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप
- ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल
- युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियों से छलनी कर भागे बदमाश, हालत बेहद नाजुक
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर शंकर धूपड़ का बयान, कहा -नारी शक्ति के संकल्प पर विपक्ष का कुठाराघात, देश की आधी आबादी से हुआ विश्वासघात

