अजय सैनी, भिवानी। सामाजिक और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले भिवानी निवासी दीपक बामल को करणी सेना में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के मुख्य कार्यालय से उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इससे पहले दीपक बामल करणी सेना में युवा शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

संगठन में बढ़ी दीपक बामल की जिम्मेदारी

दीपक बामल के अब तक के कार्यों को देखते हुए करणी सेना ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राखी गर्ग के निर्देशानुसार की गई है।

देशभर में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि दीपक बामल के जुड़ने से करणी सेना को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, वे जल्द ही पूरे देश में संगठन के विस्तार का कार्य तेजी से पूरा करेंगे।

बोले- युवाओं को एकजुट और प्रोत्साहित करते रहेंगे

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बामल ने नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के मूल उद्देश्यों पर चलते हुए सामाजिक और राष्ट्रहित में काम करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को एकजुट करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की बात भी कही। दीपक बामल की नई जिम्मेदारी की जानकारी के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m