Deepika-Ranveer : मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। इस पोस्ट के साथ कपल ने परिवार की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दीपिका, रणवीर और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ दोनों ने लिखा, “प्यार और खुशियों से भरी… देवी पादुकोण सिंह।” नाम के ऐलान के साथ ही कपल की यह पोस्ट चर्चा में आ गई है।
19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म
दीपिका और रणवीर ने इसी साल 19 सितंबर को दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल ने न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर की थी। हालांकि, कपल ने बेटी का नाम उस वक्त नहीं बताया था। अब दशहरे के दिन उन्होंने नाम के साथ परिवार की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की है।
अप्रैल में दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर दी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की थी। फोटो में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दे रही थी, जिस पर पॉजिटिव रिजल्ट था। रणवीर ने बेटी को गोद में लिया हुआ था, जबकि फोटो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
2024 में हुआ था बेटी दुआ का जन्म
दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। उस समय कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। दुआ के जन्म से पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
2018 में इटली में हुई थी शादी
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। साल 2013 में आई इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आए। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी।
महिलाओं की बेइज्जती पर भड़कीं Akshara Singh, फैन को लगाई फटकार; गलती मानने पर खुद कहा- ‘आई लव यू’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

