प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी पर दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। संध्या आरती में फुलझड़ियां जलाई गई। भगवान महाकाल का दरबार दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से जगमगाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।
ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी तिथि पर दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर संध्या आरती के दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए और फुलझड़ियां जलाई गई।
ये भी पढ़ें: 6 नवंबर महाकाल भस्म आरती: धनतेरस पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से महाकाल दरबार का माहौल और भी आकर्षक नजर आया। आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह खास पल रहा। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें: छह दिन तक मनेगा दीपोत्सव, 8 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन; जानिए धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

