अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। डेहरी ईओ हत्याकांड का मामला इन दिनों खूब सूर्खियों में बना हुआ है। अधिकारी की पत्नी ने डेहरी विधायक सोनू सिंह पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसे लेकर विपक्ष के नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच आज शुक्रवार (7 अगस्त) को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव की संस्था “लेट्स इंस्पायर बिहार” के द्वारा प्रेस वार्ता कर डेहरी के चर्चित विधायक सोनू सिंह से खुद को किनारा कर लिया है।

एसपी के संस्था ने डेहरी विधायक से किया किनारा

प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया गया कि डेहरी के विधायक सोनू सिंह से “लेट्स इंस्पायर बिहार” का कोई संबंध नहीं है। बता दें की बीते शनिवार को डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार की हत्या के बाद डेहरी के विधायक सोनू सिंह पर मृतक की पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मगध रेंज के आईजी तथा इस केस की जांच कर रहे IPS विकास वैभव के द्वारा संचालित संस्था लेट इंस्पायर बिहार से डेहरी के विधायक सोनू सिंह के जुड़े होने की बात कही थी।

तेजस्वी यादव ने उठाए थे सवाल

तेजस्वी यादव के इस आरोप के बाद लेट्स इंस्पायर बिहार की तरफ से ये बयान सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है। कि डेहरी के लोग जनशक्ति पार्टी के विधायक सोनू सिंह एक जनप्रतिनिधि की हैसियत से संस्था के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विकास विभाग की संस्था पर डेहरी के विधायक सोनू सिंह के द्वारा फंडिंग करने के संबंध में जानकारी दी गई थी। इसके बाद आईजी विकास वैभव पर कई सवाल खड़े हो रहे थे।

तेजस्वी यादव के द्वारा आईजी विकास वैभव तथा डेहरी के विधायक सोनू सिंह के आपसी संबंध का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि आईजी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

पत्नी ने विधायक पर लगाए हैं गंभीर आरोप

बता दें की डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार की औरंगाबाद के बारुण में शनिवार की रात हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के कुछ घंटे के बाद आईजी द्वारा घटना का उद्वेदन कर दिया गया था। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने डेहरी के विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के द्वारा संचालित संस्था “लेट्स इंस्पायर बिहार” के ओर से इस मामले में सफाई सामने आई है।

ये भी पढ़ें- राजद की सभी संगठन इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, लालू की बेटी ने जताई यह उम्मीद