BJP leader Vijay Goyal Raised Questions on Rekha Gupta Government: पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी नेता विजय गोयल ने रेखा गुप्ता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में काम कराने के लिए सांसद-विधायक धक्के खा रहे हैं। उन्होंने सफाई, सीवर, बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के निवारण में रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी पर नाराजगी जताई है।
बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली सरकार की कई खामियों को उजागर करते हुए सवाल उठाया है। इसे लेकर नेता विजय गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विजय गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था। नाली खड़ंजा सड़क सीवर बिजली पानी की समस्याओं पर चुने हुए प्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं । फिर भी काम नहीं होते। फिर जनता को कौन पूछ रहा है।
दिल्ली अब सक्षम हाथों में- रेखा गुप्ता
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली शहर अब सक्षम हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार बेहतरीन रणनीतिक योजना के जरिए राजधानी की वर्षों पुरानी समस्याओं का लगातार समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। दिल्ली सीएम ने कहा कि सीवेज और पानी की आपूर्ति दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा से बड़ी समस्या रही है। दिल्ली का लगभग आधा हिस्सा पानी के कनेक्शन के बिना रह रहा था। जबकि लोगों को 50 साल तक पुरानी सीवर लाइनों की समस्या से जूझना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन समस्याओं से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2,500 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


