Delhi Dalit Woman Gang rape and Conversion Case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दलित महिला से गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। पूरा मामला दिल्ली के जामिया नगर (Jamia Nagar) का है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस घिनौनी कृत्य का खुलासा मीडिया ने किया है। मीाडिया रिपोर्ट के बाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की एंट्री हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रूख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से रिपोर्ट तलब किया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से 7 दिन के भीतर एक विस्तृत ‘की गई कार्रवाई की रिपोर्ट’ (ATR) मांगी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल, कड़ी और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विजया राहटकर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, जबरदस्ती और धमकी से जुड़े अपराध अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत इन पर सबसे कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और कई लोगों द्वारा बार-बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। आयोग ने कहा है कि सामूहिक बलात्कार, जाति-आधारित हिंसा और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और इनकी जांच अत्यंत संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तत्परता के साथ की जानी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, जबरदस्ती और धमकी से जुड़े अपराध अस्वीकार्य हैं. उन्होंने कहा कि कानून के तहत इन पर सबसे कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला आयोग ने इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

यह ATR इस मामले में दर्ज FIR, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST अधिनियम के तहत लागू की गई धाराओं, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, किए गए मेडिकल और फोरेंसिक परीक्षण, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज करने, और उसकी सुरक्षा, गोपनीयता, संरक्षण, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में मांगी गई है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m