Falta Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट का परिणाम आज आएगा। री-पोलिंग की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती हुई है। अब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक फालता में सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था।
फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला, माकपा के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय दीप हाटी और चंद्रकांत राय चुनावी मैदान में हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा।

अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 208 हो जाएगी। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में नंदीग्राम में भी उपचुनाव होगा।
विवादों से घिरे फलता विधानसभा क्षेत्र बीजेपी के लिए भवानीपुर के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इलाका, क्योंकि ये सीट डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी करते हैं। कई सालों से पार्टी के कुछ वर्गों द्वारा इस क्षेत्र को एक सफल संगठनात्मक और राजनीतिक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा था, लेकिन पिछले पखवाड़े के घटनाक्रमों (डायमंड हार्बर के कुछ हिस्सों में बीजेपी की बढ़त से लेकर फलता की अशांति और जहांगीर खान के पीछे हटने तक) ने एक ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में बदलावों को लेकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया है, जिसे कभी राजनीतिक रूप से अभेद्य माना जाता था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

