US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर आई है। ईरान अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम भंडार (Iran Highly Enriched Uranium Reserves) छोड़ने को तैयार हो गया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times) के दावे के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका से कहा है कि वह यूरेनियम को हटाने पर सहमत है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसे कैसे और कहां भेजा जाएगा। इस पर आगे बातचीत होगी। अगर दावे में सच्चाई है तो अमेरिका का आगे ईरान झुक गया है और इस लड़ाई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत हुई है।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अमेरिका-ईरान शांति समझौता पर बड़ा दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि दोनों देश युद्ध खत्म करने के समझौते के बेहद करीब हैं। ट्रंप ने कहा है कि अपने टॉप सलाहकारों के साथ बैठक और ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा। इसके बाद रविवार तक यह फैसला लिया जा सकता है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करनी है या नहीं।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ईरान युद्ध खत्म करने के लिए अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम भंडार छोड़ने को तैयार हो गया है। ईरान ने अमेरिका से कहा है कि वह अपने पास जमा इस यूरेनियम को हटाने पर सहमत है। ईरान के पास इस समय 400 किलो से ज्यादा ऐसा यूरेनियम है, जिसे और ज्यादा तैयार करके परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इजराइल का कहना है कि यह मात्रा करीब 11 परमाणु बम बनाने के लिए काफी हो सकती है। इसी वजह से इजराइल लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करता रहा है।
ट्रंप की आज टॉप सलाहकारों के साथ बैठक, ईरान पर बड़ा फैसला संभव
इधर सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संभावित समझौते के तहत ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाएगा और उसके संवर्धित यूरेनियम का संतोषजनक समाधान किया जाएगा। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि रविवार को फैसला हो सकता है कि तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जाए या नहीं। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ वही समझौता साइन करूंगा जिसमें अमेरिका की सभी मांगें पूरी हों।
ट्रम्प ने कहा है कि अपने टॉप सलाहकारों के साथ बैठक और ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा। इसके बाद रविवार तक यह फैसला लिया जा सकता है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करनी है या नहीं। ट्रम्प ने बताया कि बैठक में उनके दूत स्टीव विटकॉफ, सलाहकार जैरेड कुशनर और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल होंगे। इसमें ईरान की ताजा प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
ईरान का पलटवार, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे
इधर ईरान ने ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संभावित शांति समझौते के तहत होर्मुज पूरी तरह खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करीब है और इसके तहत होर्मुज फिर से खोल दिया जाएगा। लेकिन ईरानी फार्स न्यूज एजेंसी ने सरकारी अधिकारी का बयान जारी कर कहा कि अगर समझौता होता भी है, तब भी होर्मुज ईरान के कंट्रोल में ही रहेगा
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

