Delhi Father Beats 2-year-Old Son to Death: पिता कहें या कहें पापा या फिर फादर… तीन शब्द लेकिन अर्थ एक ही “जन्मदाता”… पिता अपने बच्चे के पहले सुरक्षा और त्याग की प्रतिमूर्ति फिर रोल माॅडल, सबसे बड़े समर्थक और जीवन में सही राह दिखाने वाले होते हैं। पिता हर दर्द सहकर मुस्कारते हैं और उनका आत्मविश्वास बच्चों को उनके जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। उनका प्यार, त्याग और समर्पण और परिवार का भविष्य संवारने में मदद करते हैं और बच्चों को अपने लक्ष्य के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं पिता, जब अपने बच्चे के लिए ही हैवान बन जाए तो उसका जीवन नर्क बन जाता है। कुछ इसी तरह का मामला देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आया है। यहां फादर्स डे (Father’s Day) के दिन ही पिता ही हैवान बन बैठा। शराब के नशे में 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला।
पूरा मामला दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी पार्ट-2 का है। यहां घरेलू विवाद के में शख्स ने अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दो साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे घरेलू हिंसा की सूचना मिली। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पीड़िता आरती ने बताया कि उसका पति चंदन शर्मा शराब और नशे का आदी है। उसने विवाद में बेरहमी से मुझे और बेटे के पिटाई कर दी। इसके बाद बच्चे को उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं बच्चे की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी पिता चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट करता रहता था। इस बार उसने सारी ही हदें पार दीं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

