कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली-गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर पर कड़ा पहरा लगा दिया। सुरक्षा चेकिंग के चलते सीमा पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन धीमा रहा।

गुरुग्राम। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एकत्र होने से रोकने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली-गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की।

प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने से रोकने के लिए पुलिस बलों द्वारा प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ की गई।

कानून व्यवस्था की स्थिति

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह सुरक्षा कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन कराने के लिए उठाया गया।

सघन जांच अभियान चलाए जाने के कारण सिरहौल सीमा पर कुछ समय के लिए वाहनों की गति धीमी पड़ गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए वाहनों का परिचालन सुचारू कराया।