CJP Co-Convenor Saurabh Das: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने तलब किया है। सौरभ दास की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दक्षिणपंथी स्तंभकार अभिजीत अय्यर मित्रा, मीडिया प्लैटफॉर्म पैम्पलेट, लॉ बीट समेत उन पक्षकारों को तलब किया। साथ ही वीडियो भी हटाने के निर्देश दिए। अब मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

दरअसल सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि कुछ लोगों ने उनके आवासीय पते को सार्वजनिक किया है। इससे उनकी सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

याचिका पर मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सचिन दत्ता ने अंतरिम रोक की याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया और इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद सूचीबद्ध करने को कहा। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि उन ट्वीट्स को हटा दिया गया है, जिनमें सौरभ दास का पता सार्वजनिक किया गया था। बेंच ने पूछा-एक्स की तरफ से कौन पेश हुआ है? क्या इन लिंक्स को हटाया जा चुका है? क्या ये लिंक अब ऐक्टिव नहीं?’ एक्स की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि इन्हें हटाया जा चुका है।

2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग

सौरभ दास ने निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। उन्होंने अदालत से यह भी मांग की है कि मित्रा समेत अन्य को आगे उनके आवासीय पते आदि को सार्वजनिक करने से भविष्य में भी रोका जाए और उनके उन वीडियोज को हटा दिया जाए जिनमें सूचनाओं को सार्वजनिक किया गया है।

सौरभ दास ने अपनी याचिका में और क्या कहा था

दास ने अपनी याचिका में कहा था कि वह ग्रेटर कैलाश-I में एक किराये के मकान में 2025 की शुरुआत से रहते हैं। सीजेपी नेता ने कहा कि कुछ लोग इनके उस परिसर में अवैध तरीके से घुस गए जहां दूसरे लोग भी रहते हैं। उनके घर के भीतर तक के दृश्यों को रिकॉर्ड किया गया और 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो में उनका पता सार्वजनिक किया गया उसे 2.1 मिलियन व्यू मिले थे और 10 अगस्त को उसे दोबारा अपलोड किया गया। दास ने यह भी कहा कि मित्रा ने भी एक प्रोग्राम में उनके घर का पता सार्वजनिक किया। साथ ही गलत रूप से दावा किया इसका किराया मासिक 7 लाख रुपये है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m