Delhi High Court Transfer 138 Judges: दिल्ली हाईकोर्ट ने 38 जजों का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर किए गए जजों की लिस्ट में NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के बने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज भी शामिल हैं। पेपर लीक की सुनवाई के लिए बने स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बालिगा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। जज अनु ग्रोवर बालिगा को एनआईए स्पेशल कोर्ट (NIA Special Court) में ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह अब जज अजय गुप्ता मामले की सुनवाई करेंगे। जज अजय गुप्ता इससे पहले विशेष CBI जज की भूमिका में थे।
ट्रांसफर कुल 138 जजों में से 13 जजों को राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में नियुक्त किया गया है। ये जज UAPA, एनआईए एक्ट, NDPS एक्ट और MCOCA जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगे। आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित जजों को जल्द से जल्द अपने नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जजों को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल एक्सक्लूसिव NIA जज के तौर पर भी ट्रांसफर किया है। इन जजों के नाम अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल और पुलस्त्य प्रमाचल हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ये जज 4 अगस्त से राउज एवेन्यू में स्पेशल एक्सक्लूसिव NIA कोर्ट का कामकाज संभालेंगे। राउज एवेन्यू कोर्ट में नए NIA कोर्ट बनाए गए हैं और इन कोर्ट का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। जबकि महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) और NDPS के तहत आने वाले कोर्ट को भी राउज एवेन्यू कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है
अनु ग्रोवर बालिगा का भी तबादला
पेपर लीक मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में विशेष जज अजय गुप्ता करेंगे। पहले जज अनु ग्रोवर बालिगा सुन रही थीं। राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बने नए स्पेशल एक्सक्लूसिव एनआईए कोर्ट में 6 प्रमुख जजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जज अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल, पुलस्त्य परमाचल भी एनआईए कोर्ट में विशेष मामले सुनेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


