Delhi Kalyan Puri Murder: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में बच्चे की छठी में पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात विवाद में बीचबचाव करने के दौरान युवक जय सिंह उर्फ गंजू की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के ससुर और चाचा ससुर पर भी आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में दो किन्नर सहित चार लोगों पर आरोप है लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि जय सिंह परिवार के साथ कल्याणपुरी सात ब्लाॅक में रहता था। परिवार में पिता, मां व सात दिन का बच्चा है। जय सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार को जय सिंह के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। घर में मेहमान आए हुए थे। देर रात को जय सिंह घर के बाहर खड़े थे।

रात करीब 12:45 बजे 11 और 15 ब्लॉक के बीच की सड़क पर ससुराल वाले घर के बाहर शोर-शराबा सुनकर जय सिंह अपने ससुर बिट्टू और चाचा ससुर के साथ घर से बाहर निकला। सड़क पर कुछ लोग सोनू नामक एक युवक से अवैध शराब के ठिकाने की जानकारी मांग रहे थे। जानकारी न देने पर वे सोनू की बुरी तरह पिटाई कर रहे थे।

जब जय सिंह बीच बचाव करने पहुंचे तो गुस्से में आरोपियों ने जय सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में ससुर और चाचा ससुर पर भी वार किए गए। घायलों को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, परिवार ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि दो किन्नर अपने दो अन्य साथियों के साथ आए। कल्याणपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m