Arvind Kejriwal Attack On Modi Government Over Sugar Price Hike: देशभर में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 17 दिन में चीनी के दाम में 19 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 17 दिन में 19 रुपये चीनी महंगी होने पर आम आदमी पार्टी यानी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने बड़बोलापन दिकाते हुए मोदी सरकार को अनपढ़ों की सरकार तक करारा दे डाला। केजरीवाल ने कहा कि पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। कब क्या और कौन सा फैसला लेना है, इन लोगों को कुछ समझ नहीं आता।
बता दें कि देश में चीनी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। महज 17 दिन में चीनी 19 रुपये महंगी हो चुकी है। थोक बाजार में चीनी की कीमत 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। जबकि फुटकर बाजार का भाव 65 रुपये किलो पर है। जबकि सितंबर महीने से त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। त्योहारी सीजन में चीनी के दाम आसमान छू सकते हैं।
चीनी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने सोशळ मीडिया पर लिखा- मोदी सरकार या फिर अनपढ़ सरकार.. ये लोग Foreign Exchange बचाने के लिए गन्ने से Ethanol बना रहे थे। अब देश में चीनी की कमी हो गई है और सिर्फ 17 दिनों में दाम ₹20 बढ़ गए हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वही Foreign Exchange फूंक कर चीनी Import करने की नौबत आ गई है। ये सरकार है या मज़ाक?
उन्होंने आगे लिखा, “तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया। नतीजन चीनी की कमी हो गई। अब उस विदेशी मुद्रा से चीनी आयात करेंगे। पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। किसी को कुछ नहीं पता कि क्या करने से क्या होगा।
कांग्रेस ने भी साधा निशाना
चीनी के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- महंगाई मैन’ ने आपकी चाय फीकी कर दी है।अब आपको चीनी 65 रुपए किलो में मिलेगी लोग पहले ही महंगाई से परेशान हैं, लेकिन PM मोदी को इससे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ रहा। नरेंद्र मोदी जनता पर महंगाई का हंटर चला रहे हैं और उनका जीना मुश्किल बना रहे हैं।
17 दिन में 19 रुपये महंगी हुई चीनी
बता दें कि 31 जुलाई को चीनी को भाव थोक में 44 रुपये किलो था। जबकि फुटकर में 56 से 46 रुपये किलो बिक रही थी। वहीं 1 अगस्त को थोक का भाव 46 रुपये किलो ता।फुटकर का दाम 47 रुपये पहुंच गया। 2 अगस्त को 49 रुपये थोक तो 50 रुपये फुटकर का भाव रहा। वहीं 20 अगस्त को बढ़कर थोक का भाव 60 रुपये किलो और फुटकर का भाव 65 रुपये किलो पहुंच गया है। पूरे देश में चीनी की औसत मिल कीमत 5,400-5,500 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

एक साल पहले इतनी थी मिल कीमत
एक साल पहले मिल कीमत 3,900 रुपये प्रति क्विंटल थी। इससे पता चलता है कि सालाना आधार पर इसमें भारी बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मिल दरों में बढ़ोतरी के साथ ही चीनी की औसत खुदरा कीमत भी 13 प्रतिशत बढ़कर 18 अगस्त को 52.3 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक साल पहले 46.34 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

