Chirag Paswan Angry with Kangana Ranaut: केंद्रीय खाद्य एवं उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान बीजेपी सांसद कंगना रनौत से नाराज हो गए हैं। बीजेपी सांसद के ‘गटर’ वाले बयान पर चिराग पासवान नाराज हो गए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि कंगना रनौत को पूरी जनरेशन को ‘गटर’ नहीं कहना चाहिए था। यह गलत है। एक संगठन या पार्टी को बुरा कहने के लिए आप पूरी जनरेशन को बुरा कह दें, यह गलत है।
दरअसल पेपर लीक को लेकर जंतर-प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले लोगों को मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ (Gutter Generation) कहा था। कंगना रनौत ने जेन-ज़ी को ‘गटर लेवल के लोग’ बताया था।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के इस बयान पर केंद्रीय खाद्य एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है। चिराग पासवान ने कहा कि गाहे-बगाहे कई ऐसे लोग आएंगे जो उटपटांग बातें कहेंगे। मैं खुद कितनी सांप्रदायिकता वाली भाषाएं सुनता हं, जिनका मैं खुद कतई पक्षधर नहीं हूं। सावन के महीने में कई नेता कहना शुरू कर देते हैं कि मांस नहीं बिकना चाहिए, दुकानों पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए। मैं इन सब चीजों का पक्षधर नहीं हूं। तो मैं क्या करूं? एक व्यक्ति की बात सुनकर पूरे सिस्टम को नकारने लग जाऊं? सबसे नाराजगी मोल ले लूं? या फिर यह देखूं कि हमारी सरकार के प्रमुख नेता क्या कह रहे हैं, जिनपर मेरा विश्वास है।
कंगना रनौत के गटर वाले बयान चिराग ने कहा कि मैं मानता हूं यह गलत है। एक संगठन को बुरा बोलते-बोलते आप पूरी जनरेशन को ऐसा कह दें, यह सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा किसमय-समय पर जिस जिस नेता ने ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया हो, क्या उनको टोका नहीं गया? मैं अपनी पार्टी में टोकता हूं, बीजेपी अपनी पार्टी में टोकती है। जब आप इतने बड़े संगठन को लेकर चलते हैं, आप सबकी जवाबदेही नहीं ले सकते।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

