Telangana School Principal Murder Case: तेलंगाना के चर्चित स्कूल प्रिंसिपल हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हत्या दिया है। प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल को 10वीं के छात्रों ने चाकू से गोदकर मार डाला था। हत्याकांड को अंजाम दो छात्रों ने दिया था। दोनों छात्रों ने अपने स्कूल प्रिंसिपल को 27 बार घोंपा चाकू घोंपकर हत्या की थी। इसके बाद वहां से फरार हो गए थे। हत्या के बाद नाबालिग ने सबूत मिटाने के लिए अपने पहने हुए कपड़े कथित तौर पर एक नाले में फेंक दिए थे। हालांकि ‘बाबू’ शब्द ने मर्डर मिस्ट्री का राज खोलकर रख दिया और दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये पूरा मामला तेलंगाना के नलगोंडा जिले का है। रूपा रेड्डी (मृतिका) प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर थीं। आरोप है कि दोनों छात्रों ने रूपा की हत्या तब की जब उन्होंने उनमें से एक को अपने घर से चोरी करते हुए पकड़ लिया था।
पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त को रूपा अपने घर में अकेली थीं और मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उन्हें 27 बार चाकू मारा गया था। रूपा की अपनी मौसी के साथ हुई आखिरी फोन बातचीत से एक अहम सुराग मिला। पुलिस ने बताया कि फोन बंद होने से कुछ देर पहले अपनी मौसी से बात करते हुए रूपा ने ‘बाबू’ शब्द कहा था। तेलंगाना में बाबू शब्द का इस्तेमाल अक्सर छात्रों को संबोधित करने के लिए भी किया जाता है। लिहाजा पुलिस ने उनके स्कूल के छात्रों की संभावित भूमिका की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की।
छात्रों की पार्टी ने खोली पोल
नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद 10वीं क्लास के दो छात्र अचानक बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं। इससे शक पैदा हुआ और हमने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। जांच में एक नाबालिग छात्र के पास से 1.51 लाख रुपये नकद और आईफोन बरामद हुआ। पूछताछ में बच्चे ने दावा किया कि पैसे उसे उसके माता-पिता ने दिए थे। हालांकि एसपी ने बताया कि नकदी की फोरेंसिक जांच में इंसानी खून के निशान मिले।
शराब और बाइक-कार के शौक ने बनाया अपराधी
पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कों को शराब पीने की आदत थी। एक को बाइक और कार चलाने का बहुत शौक है। वह जल्दी पैसे कमाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक हत्या से लगभग 15 दिन पहले वह नाबालिग रूपा की नजर में आ गया था। प्रिंसिपल और स्कूल के कुछ स्टाफ सदस्यों ने कथित तौर पर उसे एक बैग में मोबाइलऔर नकदी ले जाते हुए पकड़ा था। उसे डांटा गया और बाद में रूपा ने उसे हॉस्टल से हटाने और केवल रेगुलर क्लास में शामिल होने की अनुमति देने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता को भी उसके व्यवहार के बारे में सूचित किया गया था।
पांच दिन पहले बनाई हत्या की योजना
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले स्कूल में फीस जमा हो रही थी। छात्रों को लगा कि स्कूल प्रिंसिपल रूपा रेड्डी के घर पर काफी पैसे होंगे। लिहाजा दोनों ने प्रिंसिपल की हत्या और चोरी की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिगों ने पकड़े जाने से बचने के लिए दस्ताने और चाकू का इंतजाम किया। इलाके की रेकी की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन का पता लगाना भी शामिल था।
इस तरह वारदात को अंजाम दिया
11 अगस्त को कथित तौर पर एक लड़का कंपाउंड की दीवार फांदकर रूपा के घर में घुसा। जबकि दूसरा बाहर इंतजार करता रहा। घर के अंदर गए नाबालिग ने कथित तौर पर नकद रकम ढूंढना शुरू कर दिया। रूपा उस दौरान फोन अपनी मौसी से बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने छात्र को घर के अंदर देखा। छात्र को देखते ही रूपा ने बाबू शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद कॉल को कट कर दिया। प्रिंसिपल को देखते ही छात्र को लगा कि उसे पहचान लेगी और चोरी की रिपोर्ट पुलिस को कर देगी। लिहाजा नाबालिग छात्र ने अपने स्कूल प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर दिया। उसने रूपा को 27 बार चाकू मारा और फिर करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर भाग गया। हत्या के बाद नाबालिग ने सबूत मिटाने के लिए अपने पहने हुए कपड़े कथित तौर पर एक नाले में फेंक दिए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

