Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 अगस्त 2026) की खबरों में स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, IIT दिल्ली ने लॉन्च किए नए AI कोर्स, आईटीओ में बनेगा दिल्ली का नया सचिवालय, दिल्ली एयरपोर्ट-हाईकोर्ट समेत 6 जगहों पर बम धमकी प्रमुख रहा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Independence Day 2026: 15 अगस्त को होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी तथा जांच अभियान तेज कर दिए हैं। राजधानी के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

IIT दिल्ली ने लॉन्च किए नए AI कोर्स

IIT Delhi AI Course: यदि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सिक्योरिटी जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, तो IIT दिल्ली आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के Continuing Education Programme (CEP) ने हाल ही में “Certificate Programme in Cyber Security and AI” लॉन्च किया है। यह कार्यक्रम छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को नई तकनीकों और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

आईटीओ में बनेगा दिल्ली का नया सचिवालय

दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ITO क्षेत्र में नया सचिवालय बनाने का फैसला किया है। प्रस्तावित सचिवालय लगभग 10 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के दफ्तर एक ही परिसर में संचालित होंगे। इस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार आयकर विभाग की करीब 5 एकड़ जमीन अपने पास लेगी। इसके बदले आयकर विभाग को PWD मुख्यालय की ओर स्थित जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस भूमि अदला-बदली के बाद दिल्ली सरकार के पास ITO क्षेत्र में कुल 10 एकड़ जमीन उपलब्ध हो जाएगी, जिस पर एक बड़े और आधुनिक सचिवालय परिसर का निर्माण किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली एयरपोर्ट-हाईकोर्ट समेत 6 जगहों पर बम धमकी

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ी हलचल सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) समेत 6 जगहों पर बम की धमकी (Bomb threat) मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और हाई कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी गई।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह के मद्देनजर राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक लाल किले और उसके आसपास की कई सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल वैध लेबल (पास) वाली गाड़ियों को ही इन मार्गों पर प्रवेश और आवागमन की अनुमति दी जाएगी। (पढ़े पूरी खबर)

लाल किले में 25 क्लोक रूम: Independence Day 2026: 15 अगस्त को आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह के लिए केंद्र सरकार ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष व्यवस्थाएं की हैं। लाल किले (Red Ford) पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले आगंतुकों को इस बार पहले से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उनका अनुभव सुगम और सुविधाजनक रहे। अधिकारियों के अनुसार, समारोह में आने वाले लोगों के लिए क्लोक रूम (सामान रखने की सुविधा), व्हीलचेयर, मुफ्त मेट्रो यात्रा और बारिश की स्थिति से बचाव के लिए रेन पोंचो जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अन्य आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। (पढ़े पूरी खबर)

CM रेखा ने किया स्लिप रोड पुल का लोकार्पण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली क्षेत्र में गाजीपुर ड्रेन (Ghazipur Drain) और हिंडन नहर (Hindon Canal) पर बने नवनिर्मित 2-लेन स्लिप रोड पुल (Slip road bridge) का लोकार्पण किया। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पुल की संरचना, यातायात प्रबंधन और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए किए गए विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।  (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में स्कूलों की जर्जर इमारतों पर सरकार सख्त: दिल्ली सरकार ने राजधानी के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 34 सरकारी स्कूलों की पुरानी इमारतों को ध्वस्त कर उनकी जगह 27 नए स्कूल भवन बनाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्कूल भवनों की सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए लिया गया है। सरकार के अनुसार, कई स्कूल भवन पुराने हो चुके हैं और उन्हें आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की जरूरत है। (पढ़े पूरी खबर)

TOD पॉलिसी से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की बैठक में मास्टर प्लान 2047 को स्वीकृति मिलने के बाद इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। इसी क्रम में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत राजधानी में पहले चरण में 12,500 नए फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन आवासीय इकाइयों के निर्माण की योजना अगले पांच वर्षों के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना दिल्ली में नियोजित शहरी विकास, बेहतर आवास सुविधाओं और सार्वजनिक परिवहन आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में चीनी मांझे पर सख्ती: पतंगबाजी के मौसम को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने चीनी मांझे और धारदार सिंथेटिक मांझे के इस्तेमाल को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। राजधानी में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, निर्माण, भंडारण, आपूर्ति और इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों को पांच साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

DU PG History Syllabus: दिल्ली सल्तनत भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रही है। कुतुबुद्दीन ऐबक से लेकर इब्राहिम लोदी तक मामलुक, खिलजी, तुगलक, सैयद और लोदी वंशों ने उत्तर भारत की राजनीति, समाज और संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया। लेकिन अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के पीजी हिस्ट्री सिलेबस में हुए बदलाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम में दिल्ली सल्तनत पर केंद्रित एक अहम पेपर को हटा दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m