Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली में शुरू हुआ ‘खेलो दिल्ली-दिल्ली खेल महाकुंभ’, दिल्ली के पार्षदों को बड़ी खुशखबरी, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नया नाम ‘सेवा तीर्थ’, दिल्ली पुलिस की फर्जी स्क्रिप्ट पर भड़का HC, दिल्ली नगर निगम ने पेश किया 17583 करोड़ का बजट प्रमुख रहा।

दिल्ली में शुरू हुआ ‘खेलो दिल्ली-दिल्ली खेल महाकुंभ’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम से “खेलो दिल्ली-दिल्ली खेल महाकुंभ” का शुभारंभ किया। एक महीने तक चलने वाले इस मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल का लक्ष्य 17 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 30,000 से अधिक एथलीटों को आकर्षित करना है। यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहला राज्य स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल है, जिसे राजधानी की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की खेल पहल के रूप में देखा जा रहा है. दिल्ली खेल महाकुंभ के आधिकारिक मैस्कॉट का नाम रनवीर रखा गया है, का भी अनावरण किया गया.

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली के पार्षदों को बड़ी खुशखबरी

Delhi MCD Meeting: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के बजट को शुक्रवार को हुई सदन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किय़ा गया। इसमें दिल्ली के पार्षदों को बड़ी खुशखबरी देते हुए भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर किए गए। दिल्ली एमसीडी के बजट 2026-27 में दिल्ली की इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के प्रस्ताव शामिल हुए। पार्षदों का भत्ता बढ़ा, मुफ्त बुकिंग और MCD अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का प्रावधान किया गया। बजट में शामिल इन प्रस्तावों को पार्टी की बड़ी सियासी और संगठनात्मक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नया नाम ‘सेवा तीर्थ’

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदलने वाला है. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को यह ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा. नए प्रधानमंत्री कार्यालय के उद्घाटन के दौरान खट्टर ने ये ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आज एक पावन पुनीत और पवित्र अवसर है, ये परिवर्तन का अवसर है. हम सभी इस पल के साक्षी बन रहे ,हैं जो सालों में नहीं सदियों में कभी-कभी आता है. हम सबका का सौभाग्य है कि हमें इस दिन का साक्षी बनने का मौका मिला है.

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली पुलिस की फर्जी स्क्रिप्ट पर भड़का HC

आप अपराध के लिए किसी भूत को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते- दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 साल पुराने केस में फैसला सुनाते हुए पुलिस को फटकार लगाई. जस्टिस विमल कुमार यादव की पीठ ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए डकैती के दोषी ठहराए गए शख्स (फिरोज अहमद) को एक पुराने लूट और फायरिंग केस में सुनवाई करते हुए आरोपी की सजा रद्द कर दी और उसे बरी कर दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि क्रिमिनल केस में अपराधी की ‘पहचान’ सबसे अहम होती है. जब अभियोजन पक्ष यह साबित ही नहीं कर पाया कि हमलावर कौन था, तो उसे बेनिफिट ऑफ डाउट आरोपी को मिलना ही चाहिए.

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली नगर निगम ने पेश किया 17583 करोड़ का बजट

दिल्ली नगर निगम ने 2026-27 के लिए इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। सदन के नेता प्रवेश वाही ने शुक्रवार को लगभग 17,583 करोड़ रुपए के बजट का अनुमोदन किया, जिसमें गलियों, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य के लिए दो-दो करोड़ दिए गए हैं, जबकि प्रत्येक वार्ड की 20 आरडब्ल्यूए को 25,000 रुपए प्रति संस्था वितरित किए जाएंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Delhi Bike Accident पर कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख: द्वारका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में अदालत ने आरोपित सब-काॅन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने पुलिस को चार्जशीट दाखिल होने तक हर सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। कोर्ट ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आदेश दिया है कि मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी के निरीक्षण में की जाए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट के मामले में 7 शातिर गिरफ्तार: दिल्ली में हुई दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस मामले में 7 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस कंपनी से पैसा लूटा गया, उसी का कर्मचारी इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला. दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 7 जनवरी 2026 की है. फर्म का कर्मचारी संदीप स्वामी अपने साथी शिवा के साथ रोहिणी सेक्टर-8 से 60 लाख कैश लेकर करोल बाग स्थित ऑफिस जा रहा था. जैसे ही वे सुभद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे. बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गन दिखाकर पूरा कैश लूटकर फरार हो गए. (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पाकिस्तान सेना समर्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैबा (एलईटी) आतंकवादी संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को आरसी-11/2016/एनआईए/डीएलआई के तहत अधिकतम 15 साल की कैद की सजा सुनाई. इन पर आरोप था कि उन्होंने 2016 में कश्मीर में आतंक फैलाने के इरादे से घुसपैठ करने वाले एक भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादी को शरण, भोजन और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी. (पढ़े पूरी खबर)

UGC पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से मारपीट: शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी जंग का मैदान बन गया. कैंपस में यूजीसी के समर्थन में हो रहा छात्र प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. लेफ्ट और राइट विंग छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. देर रात तक भी मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन के बाहर छात्रों की भीड़ जमा रही. आज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी पर लोगों की नजर रहेगी. (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 3 बदमाशों का किया हॉफ एनकाउंटर: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस्मानपुर इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम असद है। यह सभी असद गैंग के हैं। देर रात को यह बदमाश दुपहिया वाहन पर उस्मानपुर इलाके में आए थे, जिसके बाद क्राइम ब्रांच से उनकी मुठभेड़ हुई। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। शक्करपुर के क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m