Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली में 2 मार्च को लॉन्च होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’; स्कूल बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ; शराब घोटाले में कोर्ट से राहत के बाद एक्शन मोड में अरविंद केजरीवाल; साउथ-ईस्ट दिल्ली में ‘TEJAS पेट्रोल’ की शुरुआत प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में 2 मार्च को लॉन्च होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’
दिल्ली में महिलाओं, किन्नरों और 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को DTC बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ (Saheli Pink Smart Card) लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह पहल 2 मार्च से शुरू होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने जानकारी दी कि उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं और लड़कियों को बस यात्रा में सुविधा के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ट्रैवल का आसान और डिजिटल अनुभव मिलेगा।

2. स्कूल बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शनिवार को अक्षय पात्र (Akshaya Patra)के सहयोग से राजधानी के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में सुबह के पोषण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का मकसद बच्चों की ऊर्जा बढ़ाना और पढ़ाई में सहयोग करना है। इसके तहत स्कूलों में छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनकी सेहत और सीखने की क्षमता बेहतर हो सके।

3. शराब घोटाले में कोर्ट से राहत के बाद एक्शन मोड में अरविंद केजरीवाल
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजधानी में अपनी पहली बड़ी सार्वजनिक सभा करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह जनसभा 1 मार्च, सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होगी। यह सभा उनके अदालत से मिली राहत के बाद की पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि होगी। इसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

4. साउथ-ईस्ट दिल्ली में ‘TEJAS पेट्रोल’ की शुरुआत
दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट दिल्ली में ‘TEJAS पेट्रोल’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत AI-पावर्ड ‘तेजस’ हाईवे पेट्रोल फ्लीट को तैनात किया गया है, जिसका उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करना है। शुक्रवार को मधुप तिवारी, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में इस हाईटेक पेट्रोल फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
महिला ने गुस्से में काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्टः राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर हमला कर दिया। घायल युवक कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया और क्षतिग्रस्त अंग को जोड़ दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में इंस्टाग्राम के जरिए लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ः राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और दोस्ती या मुलाकात के बहाने उन्हें सुनसान जगहों पर बुलाता था। वहां पहले से मौजूद साथी पीड़ित को घेरकर मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में सड़क हादसे: 2025 में 649 लोगों की मौतः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वर्ष 2025 के दौरान सड़क हादसों ने चिंताजनक तस्वीर पेश की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जनवरी 2026 के न्यूजलेटर के मुताबिक, बीते साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 649 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1738 अन्य लोग घायल हुए। न्यूजलेटर में कहा गया है कि सड़क उपयोगकर्ताओं में पैदल यात्री सबसे अधिक असुरक्षित श्रेणी में हैं। हादसों में मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या राहगीरों की बताई गई है, जो ट्रैफिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती को दर्शाता है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


