Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 फरवरी 2026) की खबरों में जेएनयू कैंपस में आधी रात को फिर हुई हिंसा; दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी; आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अबतक 8 गिरफ्तार; दिल्ली में 370 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील प्रमुख रहा।

1. जेएनयू कैंपस में आधी रात को फिर हुई हिंसा
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में आज तड़के फिर से तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों और स्टूडेंट्स के मुताबिक, रविवार देर रात एक विरोध मार्च के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के स्टूडेंट ग्रुप्स के बीच झड़प हुई। घटना सोमवार तड़के लगभग 1:30 बजे हुई, जब कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हुई और इसके बाद पत्थरबाजी की गई। इस संघर्ष में कई स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। कैंपस में यह स्थिति छात्रों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है।

2. दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी
राजधानी में मेट्रो नेटवर्क से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में प्रस्तावित 21 मेट्रो स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) ने इनमें आंशिक बदलाव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा का साधन नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान, इतिहास और संस्कृति को भी दर्शाते हैं।

3. आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अबतक 8 गिरफ्तार
कोलकाता, देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोलकाता पहुंचकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है. जांच एजेंसियां बांग्लादेश और पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों से संभावित कनेक्शन की गहन पड़ताल कर रही हैं.

4. दिल्ली में 370 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
जुलाई 2024 में राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच तेज कर दी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 28 जुलाई 2024 से 8 फरवरी 2026 के बीच कुल 370 जगहों को सील किया गया, जिनमें 89 कोचिंग सेंटर और 181 लाइब्रेरी शामिल हैं। 899 संस्थानों पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जिनमें 505 कोचिंग सेंटर और 394 लाइब्रेरी शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने यह कदम उन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद उठाया, जिनकी वजह से छात्रों की जान को जोखिम हो सकता था। सरकारी एजेंसियों ने इन संस्थानों में फायर सेफ्टी, बिल्डिंग संरचना और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
AI समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्टः दिल्ली की अदालत ने कहा है कि भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया शर्टलेस प्रदर्शन असहमति जताने का सही तरीका नहीं था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं था, बल्कि ‘सार्वजनिक व्यवस्था पर एक सीधा हमला’ था, जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिप्लोमैटिक इमेज को भी नुकसान पहुंचाया। अदालत ने यह भी माना कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Right to Expression) एक संवैधानिक अधिकार है, लेकिन यह असीमित नहीं है। विशेषकर जब देश वैश्विक मंच पर टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां पेश कर रहा हो, ऐसे प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। (पूरी खबर पढे)
दिल्ली के आईएसबीटी में जल्द एयरपोर्ट जैसी सुविधाएंः दिल्ली के तीन प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां का कायाकल्प होने जा रहा है। यह परियोजना दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (DTIDC) द्वारा अगले महीने से शुरू की जाएगी और इसे छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। DTIDC अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना पर कुल 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कायाकल्प के तहत बस अड्डों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोमैकेनिकल मरम्मत के साथ-साथ यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पैसेंजेर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, एंट्री गेट पर RFID आधारित मॉनिटरिंग, और रियल टाइम जानकारी के लिए एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। (पूरी खबर पढे)
‘बम फटने वाला है’, दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंपः राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों का सिलसिला जारी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं को मिला। ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाका किया जाएगा। (पूरी खबर पढे)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


