Delhi Murder News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्किंग विवाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाहरी दिल्ली के सिरसपुर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में ट्रक ड्राइवर ने दूसरे को लात-घूंसों से इतना पीटा कि चार दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी ड्राइवर पवन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि सात जून को पुलिस को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर से एक व्यक्ति के घायलावस्था में भर्ती होने की सूचना मिली। अस्पताल ने बताया कि सिरसपुर के चंदन पार्क के रहने वाले 35 वर्षीय बब्लू को पेट में चोट को लगी है। घायल बयान देने की स्थिति नहीं पाया गया। 10 जून को अस्पताल से बबलू की मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि छह जून रात करीब 8:30 बजे बबलू ने उन्हें बताया कि सिरसपुर के महादेव धर्म कांटा पर पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के बाद कैंटर के ड्राइवर ने उस (बब्लू) पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान आरोपी ने बबलू को घूंसे और लात मारी, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं थी। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत पड़ी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को लोनी (गाजियाबाद) से गिरफ्तार कर लिया। मृतक मूलत: उत्तर प्रदेश के कासगंज और अब लंबे समय से दिल्ली के सिरसपुर के चंदन विहार में रह रहे थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

