Delhi Fire News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अग्निकांड नहीं रूक रहा है। मालवीय नगर होटल अग्निकांड और तुगलकाबाद अग्निकांड के बाद रविवार (14 जून 2026) सुबह दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड सके दहल उठा है। दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) -गोविंदपुरी (Govindpuri) फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट (Punjabi Tadka Restaurant) में आज यानी रविवार (14 जून) सुबह भीषण आग से दहल उठा। होटल में आग लगने के बाद तेज ब्लास्ट के तीन LPG सिलेंडर फट गए। ऐसा लगा कि जैसे कि बम ब्लास्ट हुआ हो। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में किसी कि जान नहीं गई।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी टडका रेस्टोरेंट में रविवार तड़के आग लग गई। दूसरी तरफ आग लगने से होटल और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने शुरुआती तौर पर 2 वाटर टेंडर, 3 वाटर बाउजर और 1 ब्रेथिंग सपोर्ट यूनिट को मौके पर रवाना किया। आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 5:05 बजे “मेक-4” कॉल घोषित की गई, जिसके बाद अतिरिक्त दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। 9 दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया गया है कि यह भवन बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों के साथ-साथ तीसरी मंजिल की छत पर बने अस्थायी ढांचे वाला है। दमकल विभाग के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, जबकि कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मालवीय नगर अग्निकांड में 23 लोगों की मौत
बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पिछले एक महीने में कई बार अग्निकांड से दहल उठी है। 3 जून 2026 को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे B&B होटल में हुए भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 12 से अधिक विदेशी नागरिक हैं। फिलहाल पुलिस, दमकल विभाग और अन्य जांच एजेंसियां होटल में आग लगने के कारणों, अग्नि सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही और इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। इधर , मामले में कानूनी कार्रवाई भी तेज हो गई है। दिल्ली की एक अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया था।
जबकि 11 जून को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस अग्निकांड की जांच कर रही है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

