TMC MP Sudip Bandyopadhyay Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी इस वक्त सबसे खराब दौर से गुजर रही है। ममता बनर्जी को हर दिन झटके लग रहे हैं। विधयाकों और सासंदों के अलग गुट बनने के बाद भी हर दिन टीएमसी सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) के इस्तीफा देने का दौर जारी है। अब टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है। एमसी के वरिष्ठ सांसद बंद्योपाध्याय ने शनिवार को कंद्रीय़ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। अमित शाह संग बैठक के चंद घंटे बाद ही सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

77 साल के सुदीप बंद्योपाध्याय 6 बार से लोकसभा सांसद हैं। वह पश्चिम बंगाल की कोलकाता उत्तर सीट से सांसद हैं और लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। सुदीप बंदोपाध्याय को ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता था।

दरअसल शनिवार यानी 13 जून 2026 को टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने बागी सांसद शताब्दी रॉय के साथ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बातचीत के बाद हुई। अमित शाह के बाद बैठक करने के चंद घंटे बाद ही सुदीप बंद्योपाध्याय ने बादगी तेवर अपनाते हुए टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि अंदरूनी खबरों के मुताबिक वो पार्टी में चल रहे संकट से नाखुश हैं। फिलहाल टीएमसी के वरिष्ठ सांसद ने यह नहीं बकाया कि उनका अगला कदम क्य़ा होगा। हालांकि उनके बीजेपी में शामिल होना तय माना जा रहा है।

महुआ मोइत्रा का तीखा हमला

सुदीप बंदोपाध्याय के इस कदम पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बेहद आक्रामक और निजी हमला बोला है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उनका मुखौटा और विग दोनों उतर गए हैं। सुदीप बंदोपाध्याय ने हमसे कहा था कि पेट खराब होने की वजह से वह कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अचानक हमने उन्हें टीवी पर दिल्ली में भूपेंद्र यादव के घर पर देखा। दादा कृपया अपना ट्विटर हैंडल बदलकर कम से कम @SudipBJPBTeam कर लीजिए। हमारा नाम इस्तेमाल करना बंद करिए।

ममता के साथ अब सिर्फ 8 सांसद

सुदीप बंदोपाध्याय के पाला बदलने से संसद के निचले सदन में टीएमसी के बागी सांसदों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के 29 सांसद जीते थे, लेकिन सितंबर 2024 में बशीरहाट के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के निधन के बाद यह संख्या 28 रह गई थी। अब 20 सांसदों के बागी हो जाने के बाद ममता बनर्जी के प्रति वफादार सांसदों की संख्या घटकर महज 8 रह गई है। ममता कैंप में अब केवल अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे गिने-चुने प्रमुख चेहरे ही बचे हैं

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m