High alert in Delhi: संसद के मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन अपनी मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक मार्च निकालेगी। वहीं मार्च से दो दिन पहले पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा चरम पर है। संसद का मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी का चलो संसद’ मार्च देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है। नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग, वाहनों की सघन जांच और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मार्च की अनुमति नहीं ली गई है और सुरक्षा कारणों से इसकी मंजूरी मिलने की संभावना कम है। वहीं, सोनम वांगचुक के अस्पताल ले जाए जाने के बाद भारत तिवारी ने मार्च जारी रखने का ऐलान किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही सीजेपी ने संसद मार्च का आह्वान किया है। हालांकि, अब तक इस मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। यदि आयोजक अनुमति के लिए आवेदन भी करते हैं, तो संसद सत्र और सुरक्षा कारणों से इसकी मंजूरी मिलने की संभावना बेहद कम है। पुलिस किसी भी अनधिकृत मार्च को संसद की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं देगी और प्रदर्शनकारियों को हाई सिक्योरिटी जोन तक पहुंचने से पहले ही रोकने की तैयारी की गई है।
संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेड लगाए गए हैं और नई दिल्ली, मध्य दिल्ली तथा उत्तर दिल्ली में चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है। जंतर मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, शंकर चौक, कनॉट प्लेस और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी तैयार रखा गया है। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, गश्त बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये सभी सुरक्षा इंतजाम एहतियात के तौर पर किए गए हैं। ताकि संसद सत्र और प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

