Delhi Police Arrest Lawrence Bishnoi Gang Three Shooters: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हत्या की साजिश रच रहे थे। वारदात होने से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में आरोपी बताए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम के सूत्रों की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर किसी की सुनियोजित हत्या की साजिश रच रहे हैं। सूचना के बाद एक्टिव हुई रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने उस जगह रेड कर दी, जहां इन शूटरों के होने की सूचना मिली थी।

स्पेशल स्टाफ टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद शूटर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। स्पेशल स्टाफ टीम के मुताबिक यह सभी शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके नेटवर्क के जरिये निर्देश ले रहे थे। दिल्ली पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पकड़े गए शूटरों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में भी आरोपी बताए जा रहे हैं।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भी पिछले दिनों कई देशों में छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 24 लोग पकड़े गए थे। एफबीआई ने यह कार्रवाई कनाडा में हुए निज्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने के बाद की थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने इसे लेकर चार्जशीट भी दायर कर दी है, जिसमें दावा किया गया है कि निज्जर की हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने रची थी। लॉरेंस फिलहाल जेल में बंद है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m