PFI Plots To Murder BJP-RSS Leaders: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई (PFI) खतरनाक प्लान का पर्दाफाश हुआ है। प्रतिबंधित संगठन PFI ने BJP-RSS नेताओं को मारने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का खतरनाक प्लान तैयार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Courts) की स्पेशल NIA कोर्ट (Special NIA Court) ने PFI के चेयरमैन ओएमए सलाम और वाइस चेयरमैन ईएम अबूबकर समेत 21 सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। 29 जुलाई से इन सभी के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा।
आरोपियों पर देश के खिलाफ साजिश, आतंकी गतिविधियों की साजिश, युवाओं को गुमराह कर टेरर कैंप चलाने और BJP-RSS नेताओं को निशाना बनाने का आरोप है। हालांकि, सभी आरोपियों ने अदालत के सामने इन आरोपों को स्वीकार करने से साफ इनकार किया है।
इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान ही अदालत ने इन सभी 21 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का आदेश जारी किया था। NIA ने इन आरोपियों को सितंबर 2022 में देश के अलग-अलग हिस्सों से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। तब से ये सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जांच के मुताबिक, इन नेताओं पर एक आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने, आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने, युवाओं को गुमराह कर टेरर कैंप आयोजित करने और आतंकी हरकतों के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने के अपराध तय हुए हैं। पटियाला हाउस की स्पेशल NIA कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बेहद गंभीर धाराओं में आरोप तय किए हैं। इनमें देश के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और जंग छेड़ने जैसे मामले शामिल है। साथ ही गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत भी आरोप भी शामिल हैं।
बीजेपी और RSS के नेता थे निशाने पर
जांच एजेंसी NIA के मुताबिक, इन आरोपियों का असल मकसद BJP और RSS के बड़े और प्रमुख पदाधिकारियों पर हमला करना था। इसके लिए बकायदा टारगेट तय किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि आरोपी साल 2047 तक भारत में शरिया आधारित इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने की एक बड़ी और खतरनाक साजिश रच रहे थे। इस काम को अंजाम देने के लिए देश और विदेशों से बड़े पैमाने पर फंड भी जुटाया जा रहा था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

