Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 जुलाई 2026) की खबरों में सोना-चांदी सस्ते हुए; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 समझौतों पर मुहर; ट्रंप की धमकी- 1000 मिसाइलें ईरान पर लॉक; वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत प्रमुख रहा।

1. सोना-चांदी हफ्ते सस्ते हुए
सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,976 रुपए घटकर 1,43,368 रुपए पर आ गया है. इससे पहले 4 जुलाई को इसकी कीमत 1,46,344 रुपए थी. वहीं, चांदी भी इस सप्ताह 13,468 रुपए सस्ती होकर 2,20,390 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले सप्ताह इसका भाव 2,33,858 रुपए प्रति किलो था.

2. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 समझौतों पर मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक में 8 बड़े फैसले और 10 MoU पर साइन किए गए. मोदी शुक्रवार को अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे.

3. ट्रंप की धमकी- 1000 मिसाइलें ईरान पर लॉक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जो उसने कभी सपने में सोच भी नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी और ईरान के हर हिस्से को तबाह कर दिया जाएगा. न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं.

4. वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलट गई. ये हादसा फु क्वोक द्वीप के पास हुआ है. भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि की है और डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. बोट पर कुल 36 लोग सवार थे. हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. 21 लोगों बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
गरीब रथ एक्सप्रेस के AC कोच में महिला को सांप ने डसाः देश में सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा के दावों के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला को कथित सर्पदंश की आशंका का मामला सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि यदि एसी कोच तक विषैले जीव पहुंच सकते हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। (पूरी खबर पढ़े)
केरल फाइल्स: केरल से आए ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि केरल में हिंदू और ईसाई समुदाय नेगेटिव नेचुरल पॉपुलेशन ग्रोथ के फेज में चले गए हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय में अभी भी जन्मों की संख्या मौतों से काफी ज़्यादा है। केरल सरकार की जारी ऑफिशियल एनुअल वाइटल स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट 2024 राज्य के मुख्य धार्मिक समुदायों में जीवित जन्मों और मौतों में साफ अंतर दिखाती है। 2024 में केरल में दर्ज कुल 3,44,766 जन्मों में से 46.14% मुस्लिम, 39.49% हिंदू और 14.06% ईसाई थे। इसके उलट इसी समय के दौरान राज्य में दर्ज कुल मौतों में 59.66% हिंदू, 20.15% ईसाई और 19.92% मुस्लिम थे। (पूरी खबर पढ़े)
सुप्रीम कोर्ट में कागज फेंकने वाले को शख्स कोर्ट ने किया माफः सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक अजीबो-गरीब स्थिति उस समय पैदा हो गया जब एक याचिका की सुनवाई के दौरान एक वकील ने कोर्टरूम में हंगामा करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और केस से जुड़ी फाइल हवा में उछाल दी. इसे लेकर CJI सूर्यकांत ने उस पर कोई कार्रवाई न करने का फैसला लिया. अदालत ने कहा कि उसकी स्थिति को देखते हुए अवमानना की कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

