Delhi Police False Claims Of Criminals In CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेतृत्व में हुए छात्रों के प्रदर्शन में जमकर हिंसा हुई थी। हिंसा को लेकर सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इसे लेकर विपक्ष ने संसद में जमकर बवाल काटा था। हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 2800 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस के दावे पर अब नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस ने जिन अपराधियों को कॉकरोच के प्रोटेस्ट में शामिल होने का दावा किया था उनमें से कई जेल में बंद थे। इस नई रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस के ‘झूठ’ की पोल खुलती दिख रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में ऐसे 2873 लोग पाए गए थे जिनके आपराधिक रिकॉर्ड थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के आदेश दिया है। जबकि बाकी छात्रों पर FIR वापस लेने की बात कही थी। हालांकि अब मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।

मीडि. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन के आधार पर डेटा जारी कर बताया था कि जंतर-मंतर पर शामिल पाए गए हिस्ट्रीशीटर्स में वह लोग शामिल थे जिनपर हत्या, हत्या के प्रयास, रेप और POCSO केस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।अब सामने आ रहा है कि पुलिस के बताए गए बदमाशों में से करीब 25 उस समय जेल के अंदर कैद थे। ऐसे में सवाल उठता है कि वो चेहरे किसके थे, जिनकी दिल्ली पुलिस ने पहचान की थी। जेल और कोर्ट के रिकॉर्ड्स से यह पाया गया है कि करीब 25 बंदियों को उस समय रिहाई नहीं मिली थी और उन्हें नियमों के आधार पर जेल में ही बंद होना चाहिए था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 2873 लोगों में 205 ऐसे थे जिनपर बेहद गंभीर मामलों में केस दर्ज थे। 101 पर हत्या, 61 पर रेप, 6 पर POCSO, 37 पर हत्या के प्रयास के मामले में FIR हुई थी।

दिल्ली की 3 अलग-अलग जेलों में बंदे थे बदमाश

दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकग्निशन सिस्टम ने जिन 25 अपराधियों के धरना स्थल पर होने का दावा किया था, वो उस समय तिहाड़, मंडोली और रोहिणी की जेलों में बंद थे। इनमें से 17 पर मर्डर चार्ज, चार पर रेप केस और चार पर हत्या के प्रयास के मामले चल रहे हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m